Hero Electric का ये शानदार Scooter मिल सकता है फ्री, 2,999 रुपये से करा लीजिये बुकिंग

Hero Electric का ये शानदार Scooter मिल सकता है फ्री, 2,999 रुपये से करा लीजिये बुकिंग

Hero Electric Scooter can be get free, get booking from Rs 2,999

#AutoTech #HeroElectricScooter #CleanAirMission2020

लॉकडाउन की वजह से सभी उद्योगों पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे में वे सब अपना व्यापार बढ़ाने के लिए नयी नयी स्कीम ला रहे हैं जिससे उनके ग्राहकों की संख्या बढे साथ ही मंदी से उबरने में सहायता भी मिले। भारत सरकार पिछले वर्ष 2019 से ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी घोषित कर इनकी बिक्री पर जोर दे रही है क्यूंकि ये वाहन कम कीमत में तो मिलते हैं साथ ही साथ इन पर खर्चा भी बहुत कम होता है। इस प्रकार के वाहनों का एक लाभ ये भी है कि ये वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण को रोकने में काफी मददगार भी होते हैं।

इसी क्रम में Hero Electric Scooter ने भी अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए एक अनोखी स्कीम लांच की है जिसके लिए “Clean Air Mission 2020” नाम से एक अभियान की शुरुआत की है।इस अभियान के तहत 1 जून से लेकर 20 जून तक हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए बुकिंग देने वाले हर 50 में से एक ग्राहक को यह स्कूटर फ्री में दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ₹3000 का डिस्काउंट और 10 इलेक्ट्रिक पुश स्कूटर भी उपहार में देने का ऑफर दे रही है।

इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए बस आपको ऑनलाइन https://heroelectric.in/ जाकर Hero Electric Scooter की बुकिंग ₹2999 की राशि देकर करवानी होगी। अगर आप उन 50 भाग्यशाली ग्राहकों में से होते हैं तो आप इस स्कूटर को फ्री में जीत सकते हैं।

अर्थ-जगत टेक्नि-कल वाहन विशेष