Site icon Prayag Today

कितना जानते हैं आप अपने जिले प्रयागराज के बारे में?

Created with GIMP

How much do you know about the district Prayagraj?

#DoYouKnow #Prayagraj

प्रयागराज भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह प्राचीन ग्रंथों में ‘प्रयाग’ या ‘तीर्थराज’ के नाम से जाना जाता है और इसे भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। यह तीन नदियों- गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर स्थित है। समागम-बिंदु को त्रिवेणी के रूप में जाना जाता है और यह हिंदुओं के लिए बहुत ही पवित्र है। प्रयागराज में प्रत्येक 06 वर्षों में कुंभ और प्रत्येक 12 वर्षों में महाकुंभ, इस धरती पर तीर्थयात्रियों का सबसे बड़ा आयोजन है।

ऐतिहासिक रूप से, प्रयागराज शहर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा – 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उभरने, 1920 के दशक में महात्मा गांधी की अहिंसा आंदोलन की शुरुआत।

प्रयागराज भारत के मैदानों के गढ़ में स्थित है। प्रयागराज राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों से जुडा है । NH-2 दिल्ली – कोलकाता को जोड़ता है जोकि प्रयागराज से गुजरता है, जबकि NH-27 प्रयागराज से शुरू होकर मध्य प्रदेश के मंगवान तक जाता है । NH-76 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश ) को पिन्द्वारा (राजस्थान) से जोड़ता है । NH-96 फैजाबाद के NH-28 से जुड़ा हुआ है, जोकि हिंदू तीर्थ के दो प्रमुख केन्द्रों प्रयागराज और अयोध्या को जोड़ता है । प्रयागराज के 03 बस अड्डों से, अंतरराज्यीय बस सेवाओं के माध्यम से प्रयागराज देश के विभिन्न मार्गों से जुड़ा है।

भौगोलिक दृष्टि से, प्रयागराज उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में 25.45 डिग्री उत्तर तथा 81.84 डिग्री पूर्व पर स्थित है। इसके दक्षिणी और दक्षिण पूर्व में बागेलखण्ड क्षेत्र, पूर्व में मध्य गंगा घाटी या पूर्वांचल, दक्षिण-पश्चिम में बुंदेलखंड क्षेत्र, उत्तर और उत्तर-पूर्व में अवध क्षेत्र है। पश्चिम में कौशाम्बी के साथ प्रयागराज दोआब बनाता है जिसे निछला दोआब क्षेत्र कहते हैं। प्रयागराज के उत्तर में प्रतापगढ़, पूर्व में संत रविदासनगर, दक्षिण में रीवा (म०प्र०) तथा पश्चिम में कौशाम्बी स्थित हैं। जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्र 5482 वर्ग मीटर किमी है । जिले को 8 तहसील, 20 विकास खंड में विभाजित किया गया है।

प्रयागराज का क्षेत्रफल 5,482 वर्ग किoमीo है जिसमे 3178 ग्राम सभाएं है, प्रयागराज की कुल आबादी 59,54,000 जिसमे 31,32,000 पुरुष तथा 28,23,000 महिला जनसँख्या है। इस जिले में 10 नगर निकाय, 20 विकास खण्ड और 39 पुलिस थाना आते हैं. प्रयागराज की प्रमुख भाषा हिन्दी है।

Exit mobile version