जानिए क्या हैं नींबू पानी के फायदे – स्वास्थ्य के लिए उत्तम, शरीर बने सक्षम।

जानिए क्या हैं नींबू पानी के फायदे – स्वास्थ्य के लिए उत्तम, शरीर बने सक्षम।

Know what are the benefits of lemonade – good for health, immunity for the body.

#HealthTips #Lemonade #Immunity_Power

1 त्वचा – नियमित रूप से नींबू पानी पीने से त्वचा जवां नजर आती है। नींबू एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। जाने-माने एंटी-एजिंग गुणों वाला नींबू और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ आजकल अत्यधिक पसंद किए जा रहे हैं।

2 डायबीटीज- हाई शुगर वाले जूस व ड्रिंक का बेहतर विकल्प माना जाता है नींबू पानी। खासतौर से उनके लिए जो डायबिटिक हैं या वजन कम करना चाहते हैं। यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को रिहाइड्रेट व एनर्जाइज करता है।

3 स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर- नींबू पानी का एक और फायदा यह है कि इसमें ब्लड प्रेशर को कम करने के गुण के साथ ही तनाव,डिप्रेशन और अवसाद कम करने के गुण पाए जाते हैं। नींबू पानी पीने से तुरंत ही आपको आराम का अनुभव होगा।

4 कब्ज बदहजमी दस्त व खट्टी डकार – नींबू पानी कॉन्स्टीपेशन की शिकायत से ग्रस्त लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। प्रतिदिन सुबह गर्म नींबू पानी पिएं और पूरे दिन कॉन्स्टीपेशन की समस्या से दूर रहें।

5 इम्यून सिस्टम- नींबू पानी बायोफ्लेवोनॉयड, विटामिन सी और फाइटोन्यूट्रियंट्स का बेहतर स्त्रोत है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता की शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स के कारण यह शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

6 गला- नींबू पानी को गुनगुना करके पीने से गले की खराबी या फैरिन्जाइटिस में आराम पहुंचाता है।

7 वजन- हर सुबह शहद के साथ गुनगुना नींबू पानी पीने से अतिरिक्त वजन आसानी से कम किया जा सकता है।

8 मसूड़ों की समस्या- नींबू पानी पीने से मसूड़ों से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। नींबू पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर पीने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

ये घरेलू और सनातन से अपनाये गए उपचार है जो की सर्व सिद्ध है और अगर आप को हमारे इस सुझाव से भी आप की समस्या का समाधान न हो तो तुरंत ही अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें और अपना इलाज कराएं।

विशेष स्वास्थ्य