चाइनीज़ ब्रांड्स को टक्कर देने आ रहा स्वदेशी 6GB RAM और 5,000mAh बैटरी के साथ Micromax In 2B

चाइनीज़ ब्रांड्स को टक्कर देने आ रहा स्वदेशी 6GB RAM और 5,000mAh बैटरी के साथ Micromax In 2B

Micromax In 2B with indigenous 6GB RAM and 5,000mAh battery to take on Chinese brands.

चाइनीज़ कंपनियों के सस्ते स्मार्टफोन से अब लोगों की स्वदेशी भावना के आगे फीका पड़ता जा रहा जिसका अंदाज़ा अब इसी बात से लगाया जा सकता है कि Micromax ने जैसे ही अपने नए फ्लैगशिप समर्टफोन Micromax In 2B का announcement किया वैसे ही लोगों के अच्छे अच्छे reaction आने लगे।आपको बताते चलें कि Micromax का यह स्मार्टफोन लो बजट सेग्मेंट में काफी धूम मचा देगा ये सिर्फ और सिर्फ 7,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर उतारा गया है इतनी कम कीमत पर Xiaomi, Realme, OPPO और Vivo जैसे चीनी ब्रांड्स में खलबली सी मच गयी है। इंडियन मोबाइल ब्रांड माइक्रोमैक्स ने अपने इस नए स्मार्टफोन को ‘नो हैंग’ फोन टैग के साथ पेश किया है जो दावा करता है कि लो बजट का यह स्मार्टफोन यूज़ और प्रोसेसिंग के दौरान लैग नहीं होगा।

माइक्रोमैक्स इन 2बी स्पेसिफिकेशन-
परफॉर्मेंस
आठ कोर(1.8 गीगाहर्ट्ज, डुअल कोर + 1.8 गीगाहर्ट्ज, हेक्सा कोर)
4 जीबी रैम
डिसप्ले
6.52 इंच (16.56 सेमी)
269 पीपीआई, आईपीएस एलसीडी
कैमरा
13 एमपी + 2 एमपी डुअल प्राइमरी कैमरा
एलईडी फ्लैश
5 एमपी फ्रंट कैमरा
बैटरी
5000 एमएएच
नॉन रिमूवेबल

Micromax In 2B की कीमत-

Micromax In 2B को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ तो वहीं दूसरे वेरिएंट को 6 जीबी रैम 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ लांच किया गया है। कीमत की बात करें तो इंडिया में Micromax In 2B का 4GB + 64GB वेरिएंट 7,999 रुपये में और 6GB + 64GB वेरिएंट 8,999 रुपये की कीमत पर 6 अगस्त से इ-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर ख़रीदा जा सकेगा।

विशेष टेक्नि-कल मोबाइल