Site icon Prayag Today

राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी के जांबाज सेनानियों का किया गया स्वागत।

Rashtriya Swarnkaar Mahasabha welcomes brave fighters of Corona Global Epidemic.

#Lucknow #CoronaWarriors

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा एवं उपाध्यक्ष हीरा लाल वर्मा, घनश्याम रस्तोगी, विजय प्रकाश रस्तोगी व गणेश गणेश प्रकाश वर्मा अलीगंज सर्राफा एसोसिएशन के दीपू जी के द्वारा अलीगंज थाने में अलीगंज सहायक, पुलिस आयुक्त, इंस्पेक्टर अलीगंज, चौकी इंचार्ज दुर्गा सिंह, टीआई ट्रांस गोमती क्षेत्र के ट्रेफिक इंस्पेक्टेर्स व कांस्टेबल रमाकांत को अंग वस्त्र पहनाकर के स्वागत किया गया और इसी क्रम में अन्य राज्यों से आ रहे सभी श्रमिकों एवं मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे शीतला माता मंदिर समुदायिक किचन के संयोजन से जिसमे पूर्व पार्षद जीडी शुक्ला, रीना चौरसिया, मणि कांत शुक्ला, नीरज गुप्ता, राधा कनौजिया व पूजा को अंगवस्त्र पहनाकर सभी का स्वागत किया।

माता शीतला माता के आशीर्वाद से 1 महीने से ऊपर से करीब 800 लोगों का भोजन शाम के लिए घरों में व चिन्हित स्थान रिंग रोड फैजाबाद रोड आर एस एस के सेवा भारती काउंटर पर उपलब्ध कराते हैं और स्वागत कार्यक्रम की इसी कड़ी में सेवा भारती कर्मियो का भी स्वागत करते हुऐ कोरोना के खिलाफ लड़ रहे सेनानियों को धन्यवाद दिया।

Reported by- Khursheed Alam

Exit mobile version