Samsung Galaxy A21s with 48MP camera coming to compete with Chinese brands.
#TechNews #SamsungGalaxyA21s #BoycottChineseProduct
ग्लोबल वेबसाइट के जरिये सैमसंग ने अपना फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy A21s को ऑफिशियल लांच कर दिया था, मगर यह शानदार स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में भी 15,000 रुपये की कीमत पर 19 June, 2020 तक लॉन्च होने की सम्भावना जताई जा रही है। Samsung Galaxy A21s पंच-होल डिसप्ले पर और क्वॉड रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया किया गया है। फोन में बेजल लेस स्क्रीन दी गई है जिसके नीचले हिस्से पर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर ही ओवल शेप में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी है।
इस फोन को तीन वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। Samsung Galaxy A21s के बेस वेरिएंट में जहां 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरे वेरिएंट को 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस किया गया है। गैलक्सी ए21एस के सबसे बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इन तीनों ही वेरिएंट्स में कार्ड के जरिये स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
| परफॉर्मेंस- | |
| आठ कोर(2 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर + 2 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर) | |
| सैमसंग एक्सनोस 8 Octa | |
| 3 जीबी रैम | |
| डिसप्ले- | |
| 6.5 इंच (16.51 सेमी) | |
| कैमरा- | |
| 48 + 8 + 2 + 2 एमपी क्वाड प्राइमरी कैमरा | |
| एलईडी फ्लैश | |
| 13 एमपी फ्रंट कैमरा | |
| बैटरी- | |
| 5000 एमएएच | |
| फास्ट चार्जिंग | |
| नॉन रिमूवेबल | |
Samsung Galaxy A21s एक डुअल सिम फोन है जो 4जी VoLTE सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी A21s में 15वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAH की बड़ी बैटरी दी गई है। Samsung ने अपने फोन को Black, White, Red और Blue कलर में लॉन्च किया है।

