‘Sukanya marriage ceremony’ concluded with joy.
लखनऊ : राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा द्वारा अन्नपूर्णा मंदिर सहादतगंज पर सुकन्या विवाह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विवाह सूत्र में काजल संग आयुष्मान अजय रस्तोगी विवाह गठबन्धन के रीति रिवाज को पूरा किया, इस सुकन्या विवाह समारोह में विवाह बंधन से बंधे जोड़े को स्वर्णकार महासभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धनीराम, महासचिव विजय प्रकाश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी, संगठन मंत्री नरेंद्र वर्मा व दिलीप रस्तोगी समेत गणमान्य विभूतियों ने आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं प्रदान की।
स्वर्णकार महासभा की तरफ से प्रतिवर्ष आयोजित सुकन्या विवाह आयोजन को लेकर कन्हैया लाल वर्मा ने बताया महासभा की तरफ़ से निर्धन परिवार की कन्याओ का विवाह कराया जाता है पहले सामूहिक विवाह में कराया जाता था किंतु लॉकडाउन के पीरियड में सामूहिक विवाह बंद कर दिया गया अब जब जब आवश्यकता पड़ेगी तब तक 1-1 जोड़े की शादी करा दी जाएगी जिसमे उपहार स्वरूप एक कलर टीवी, फर्नीचर का समान, पचहड़ बर्तन सेट, आरती थाल, कलेवा बर्तन, पूजा के बर्तन, वधु के गहने, कपड़े, मेकअप के समान व 100 व्यक्तियो के भोजन सामग्री के साथ 3100 सौ नगदी देकर विवाहित जोड़े को सहायता प्रदान की गई हैं। हमारी संस्था का यह संकल्प है हर कन्या के पीले हाथ यह संकल्प हमारा है इसी स्लोगन के तहत सुकन्या विवाह योजना शुरू की गई है और चलती रहेगी।

