This is the best mileage car in the budget of 3 lakhs.
#AutoTech #RenaultKwid #HyundaiSantro #MarutiAlto
हर भारतीय का सपना होता है कि अपने जीवन काल में कम से कम एक कार तो होनी ही चाहिए। मगर बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों की वजह से ज्यादतर लोग अपना ये सपना पूरा नहीं कर पाते। ज्यादातर लोगों का ध्यान इस बात पर रहता कि जो भी गाड़ी हो वो कम बजट में आये, मेंटेनेंस कम हो और माइलेज अच्छा हो। लो बजट कार खरीदने का फायदा ये होता है कि इनको खरीदने के लिए रकम कम खर्चनी पड़ती है और इनका माइलेज भी काफी अच्छा होता है और इन छोटी कारों की खास बात यह है कि छोटी होने के बावजूद इन कारों में 4 से 5 लोगों के बैठने लायक जगह होती है। भारत में मिलने वाली ऐसे ही कुछ कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अच्छा माइलेज देती है।
Renault Kwid :- डिजाइन और कीमत की बात करें तो रेनो क्विड को भारत में काफी पसंद किया जाता है अगर इसे भारत की सबसे सस्ती हैचबैक कार कहे तो यह गलत नहीं होगा। इस कार की कीमत 2.92 लाख से शुरू होती है। रेनो क्विड Bs6 21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Hyundai Santro :- हुंडई सैंटरो भारत की एक नामी किफायती कार है जिसे हाल ही में दोबारा से लांच किया गया है। अगर आप हुंडई सैंटरो Bs6 खरीदना चाहते हैं तो मार्केट में इसकी कीमत 4.57 लाख से शुरू होती है और यह कार 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Maruti Alto :- मारुति सुज़ुकी ऑल्टो भारत में एक बेहद ही पॉपुलर कार है और इस साल 2019 में ही Bs6 नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया जा चुका है ऐसे में अब आप इसे खरीद सकते हैं। एक हैचबैक कार है जो 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। स्कॉर्पियो आप महज 2.94 लाख रुपए की कीमत में खरीद सकते हैं।
Maruti S-Presso :- मारुति सुज़ुकी एस्प्रेसो को हाल ही में लांच किया गया था और यह एक माइक्रो एसयूवी है। भारत में मारुति एस-प्रेसो की शुरुआती कीमत 3.7 लाख रुपए है। यह एक बेहद हल्की कार है और यह 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

